हरियाणा / महिला ने गलतफहमी में 8 महीने पहले की थी बस कंडक्टर की पिटाई, बदला लेने के लिए जूते से पीटा - News Summed Up

हरियाणा / महिला ने गलतफहमी में 8 महीने पहले की थी बस कंडक्टर की पिटाई, बदला लेने के लिए जूते से पीटा


कोऑपरेटिव सोसाइटी के बस कंडक्टर ने शुक्रवार को कैंट बस स्टैंड पर महिला को जूते से पीटा। दरअसल, 8 महीने पहले महिला ने भी गलतफहमी में कंडक्टर को पीट दिया था। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस घटना से बस कंडक्टर काफी दिन से रंजिश पाले बैठा था। शुक्रवार को एक बस में महिला के नजर आने पर उसने उसे नीचे उतारा और पिटाई कर दी। उसने अपने साथी से इसकी वीडियो भी बनवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अंबाला के मियां गांव के कंडक्टर नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।कैंट बस स्टैंड पर महिला यमुनानगर के थाना छप्पर जाने के लिए बस में बैठी थी। इसी बीच कंडक्टर नरेंद्र की बस भी वहां आकर रुकी। जब नरेंद्र ने महिला को देखा तो उसे उसके साथ हुई मारपीट की पुरानी घटना याद आ गई। वह महिला को बस से घसीटते हुए नीचे ले आया। जूता उतारा और मारपीट शुरू कर दी। उसने बस के हेल्पर को वीडियो बनाने के लिए कहा।मारपीट से महिला को चोट पहुंची है। पड़ाव पुलिस पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई। अंबाला के पड़ाव थाना के एसएचओ मनीष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।ये था मामला इस घटना की कड़ी 8 महीने पहले जुड़ती है। तब कंडक्टर नरेंद्र को महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में पीटा था। मामला 19 सितंबर 2018 का है। भीड़ ने भी नरेंद्र के साथ मारपीट की थी। इसके बाद लोग उसका जुलूस निकालते हुए थाने तक ले गए थे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया था।


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 06:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */