कंपनी से नाम और कोड से आएगी कोरोना वैक्सीन - News Summed Up

कंपनी से नाम और कोड से आएगी कोरोना वैक्सीन


कंपनी से नाम और कोड से आएगी कोरोना वैक्सीनडॉ. सलमान ने बताया कि कोविन एप पर टीकाकरण के दिन एएनएम या वैक्सीनेसन प्रभारी स्टार्ट का बटन दबाएगा तो शासन को प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण की जानकारी मिलती रहेगी। इलेक्ट्रानिक डैशबोर्ड के माध्यम से शासन में बैठे लोग देख सकेंगे कि एक दिन में कितने लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। शाम को टीकाकरण की प्रक्रिया समाप्त होते ही इंड की बटन दबानी होगी।प्रशांत कुमार, कन्नौज :कालाबाजारी और दुरुपयोग के जाल में न फंसकर कोरोना की वैक्सीन सीधे लाभार्थी तक ही पहुंचे, इसके लिए सरकार ने खास इंतजाम किया है। कोरोना वैक्सीन कंपनी से लाभार्थी के नाम व कोड से भेजी जाएगी, जिसकी ऑनलाइन ट्रेकिग की जा सकेगी। लाभार्थी को वैक्सीन की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। कोविन (कोरोना वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) के माध्यम से टीकाकरण का स्थान, दिन और समय भी निर्धारित किया जाएगा। इससे टीकाकरण करने में टीमों को कोई दिक्कत नहीं होगी।जिले में जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना वैक्सीन आने की संभावना है। आयुष चिकित्सक डॉ. सलमान ने बताया कि जिले से अभी 6,121 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटाबेस फीड कर शासन को भेज दिया गया है। यह डाटा शासन ने कंपनी को भेजा है। प्रत्येक वैक्सीन को नाम और एक कोड से आरक्षित कर दिया गया है। वैक्सीन की वायल पर बारकोड को स्कैन करने पर लाभार्थी का नाम-पता, मोबाइल नंबर और पिन कोड दिखाई देगा। कोविन एप पर वैक्सीन की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। टीकाकरण की पूरी जानकारी शासन को रहेगी।--------स्टार्ट बटन दबाते ही हो जाएगा अपडेटडॉ. सलमान ने बताया कि कोविन एप पर टीकाकरण के दिन एएनएम या वैक्सीनेशन प्रभारी स्टार्ट का बटन दबाएगा तो शासन को हर व्यक्ति के टीकाकरण की जानकारी मिलती रहेगी। इलेक्ट्रानिक डैशबोर्ड के माध्यम से शासन में बैठे लोग देख सकेंगे कि एक दिन में कितने लोगों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है।-----शुरू हुआ प्रशिक्षणवैक्सीन आने से पहले जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक डॉ. शक्ति बसु, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 15:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */