Hindi NewsLocalBiharBody Recovered From Jakhura Village In Aurangabad; Police Arrested Two Criminals; Bihar Crime NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपऔरंगाबाद में सिर कटी लाश बरामद: 4 दिन पहले घर से लापता हुआ था युवक, अब कीचड़ से दबा हुआ मिला शव, पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तारऔरंगाबाद 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकघटनास्थल पर जुटी भीड़।लॉकडाउन में भी अपराधियों का हौसला कमजोर नहीं पड़ रहा है। वे वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। औरंगाबाद के चौरी गांव से 4 दिन पहले एक युवक घर से लापता हुआ था। उसकी लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। मामला दाउदनगर थाना इलाके का है।2 को किया गया गिरफ्तार45 साल के अखिलेश सिंह का शव दाउदनगर थाना क्षेत्र के जखौरा गांव से मिला है। मृतक के परिजनों की ओर से युवक के अगवा होने की खबर पुलिस को दी गई थी। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। कड़ी पूछताछ के अपराधियों ने पुलिस को कुछ जानकारी दी।कीचड़ से निकाला गया मृतक का शवपुलिस ने अपराधियों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की। इसके बाद जखौरा गांव से कीचड़ से मृतक का शव निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। शव निकालने के दौरान दाउदनगर, हसपुरा और देवकुंड पुलिस पहुंची। दाउदनगर थाने की पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 04:41 UTC