ओला प्रभावित फसल का सर्वे करने बनाए सात दल - News Summed Up

ओला प्रभावित फसल का सर्वे करने बनाए सात दल


ओला प्रभावित फसल का सर्वे करने बनाए सात दलबीना (नवदुनिया न्यूज)। ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का सर्वे करने लिए तहसील में सात दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में दो पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव शामिल हैं। इन्हें सात दिन के अंदर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देनी है। अधिकारियों के आदेश पर कर्मचारियों ने संबंधित हल्का पहुंचकर फसल में हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान बिल्धव, छायनकाछी, जुगपुरा, गढ़ौली, उमरिया, धमना, मुहासा, हड़कल जैन, बिंधई और छायन जगदीश गांव में हुआ है। प्राथमिक तौर पर ही यहां ज्यादा नुकसान दिख रहा है। इन गांव के सर्वे करने के लिए सात दल बनाए गए हैं। दल का प्रभारी आरआई को बनाया गया है। इन्हें सात दिन के अंदर सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देनी है। समय कम होने और सर्वे का काम ज्यादा होने के कारण सोमवार से ही पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने सचिव के साथ सर्वे शुरू कर दिया है। एक-एक खेत पर जाकर फसल का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे करने पहुंचे एक पटवारी ने बताया कि कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम नुकसान हैं। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ सर्वे पूर्ण होने पर पता चलेगा कि कहां कितने प्रतिशत नुकसान हुआ है। शुरुआत में नुकसान का प्रतिशत पता पाना संभव नहीं है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 18:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */