वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर गोरस पंचायत सचिव निलंबित - News Summed Up

वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर गोरस पंचायत सचिव निलंबित


वैक्सीनेशन में लापरवाही बरतने पर गोरस पंचायत सचिव निलंबितश्योपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को कराहल के गांवों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गोरस में वैक्सीनेशन कार्य में लापरवाही पाई गई, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव परमाल राठौर को निलंबित करने तथा उपयंत्री विष्णु दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मौके पर उपस्थित सीईओ जिला पंचायत राजेश शुक्ल को दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय कराहल में 15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के कोरोना वैक्सीनेशन हेतु बनाए गए टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य विद्याराम गर्ग को निर्देश दिए कि सभी बच्चों का टीकाकरण कराए। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र गोरस का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम से टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पंचायत सचिव परमाल राठौर के अनुपस्थित पाए गए वैक्सीनेशन कार्य में रूचि नही लेने तथा पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था नही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। साथ ही गोरस क्षेत्र के उपयंत्री विष्णु दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा कैलोर ग्राम पंचायत के भोजका का निरीक्षण कर तालाब निर्माण के लिए स्थल अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को बड़े स्तर का तालाब निर्माण कराने हेतु डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होने ग्राम सारसिल्ला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया तथा उपभोक्ताओं से चर्चा कर राशन वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। वैक्सीनेशन में लापरवाही करने वाले अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 10, 2022 17:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */