ओडिशा में 'फोनी' चक्रवात की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी - News Summed Up

ओडिशा में 'फोनी' चक्रवात की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी


खास बातें ओडिशा में 'फोनी' चक्रवात से 16 की मौत 'फोनी' तूफान से कई लोग घायल बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारीओडिशा में चक्रवाती तूफान 'फोनी' (Cyclone Fani) की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 16 पर पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की और तटीय राज्य में चक्रवात आने के बाद की स्थिति पर चर्चा की. मोदी के ओडिशा का दौरा करने की संभावना है. रेलवे दो ट्रेनों को छोड़कर फोनी चक्रवात के मद्देनजर रोकी गई भुवनेश्वर के लिये सभी रेल सेवाओं को रविवार को फिर से बहाल करेगा. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने ओडिशा में चक्रवात फोनी के टकराने के महज 24 घंटे बाद ही हावड़ा-चेन्नई मुख्यलाइन को साफ कर दिया है.


Source: NDTV May 05, 2019 00:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */