एलन मस्क का ट्वीटBoxabl के Casita में रहते हैं मस्क! एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क Boxabl के बनाए हुए Casita में रहते हैं, जो 375 वर्ग फुट की यूनिट है। इसकी कीमत 49500 डॉलर है। Boxabl इंस्टैंट, छोटे और सस्ते घर बनाने के लिए फेमस है। Boxabl ने पिछले साल नवंबर महीने में एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें कंपनी ने बताया था कि एक हाई प्रोफाइल और 'टॉप सीक्रेट' ग्राहक के लिए बोका चीका में यह छोटा सा घर बनाया गया है। कंपनी ने इसका वीडियो भी जारी किया था। हालांकि कंपनी की ओर से मस्क के नाम की पुष्टि नहीं की गई।आम घर से ऐसे अलग हैं Casita Casita फोल्ड होकर बॉक्सेज में आते हैं। जहां इन्हें घर की शक्ल देनी होती है, वहां इन्हें अनफोल्ड किया जाता है और एक आवासीय यूनिट तैयार की जाती है। 20 फीट के Casita को ट्रान्सपोर्ट करने के लिए 8.5 फीट तक फोल्ड किया जा सकता है। इस अस्थाई घर में एक किचन, बाथरूम, लिविंग रूम और बेडरूम रहते हैं। 49,500 डॉलर की कीमत पर Boxabl हाउस में एक फ्रिज, डिशवॉशर, ओवन, माइक्रोवेव, बिल्ट-इन इस्त्री सेंटर और कम बिलों के लिए अल्ट्रा-लो यूटिलिटी तकनीक शामिल है।कितने मजबूत होते हैं Casita Boxabl स्टील, कंक्रीट, फोम इंसुलेशन और लैमिनेटेड पैनलिंग का उपयोग करके घर बनाती है। इसके Casita बर्फ, तूफानी हवाओं, मोल्ड्स और बाढ़ का सामना करने में सक्षम हैं। इसकी लोकप्रियता और तेजी से बढ़ती प्रतीक्षा सूची (Waiting List) के बावजूद, कंपनी ने अब तक केवल तीन छोटे घर बनाए हैं। वर्तमान में, Casita के लिए लगभग 50,000 लोग वेटिंग लिस्ट में हैं।
Source: Navbharat Times August 10, 2021 10:45 UTC