एनालिसिस / आईपीएल में रसेल हर 5वीं गेंद पर छक्का लगा रहे, 6 गेंद पर बना रहे औसतन 13 रन - News Summed Up

एनालिसिस / आईपीएल में रसेल हर 5वीं गेंद पर छक्का लगा रहे, 6 गेंद पर बना रहे औसतन 13 रन


Dainik Bhaskar Apr 21, 2019, 06:56 AM ISTआंद्रे रसेल ने 9 मैच में अब तक 75.40 की औसत से 377 रन बनाएरसेल ने 8 पारियों में बल्लेबाजी की, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.46 का रहाखेल डेस्क. कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 220.46 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके अभी 9 मैच में 75.40 के औसत से 377 रन हैं। उन्होंने इस दौरान 39 छक्के लगाए हैं। यानी उन्होंने औसतन हर 5वीं गेंद पर एक छक्का लगाया। वे औसतन हर 6 गेंद पर 13 रन बना रहे हैं। इस सीजन में अन्य बल्लेबाजों के मुकाबले उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है। उनके बाद मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या हैं। पंड्या ने 189.76 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।रसेल ने नौ मैच में से आठ में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने पांच मुकाबलों में पहली पारी में रन बनाए। वहीं, तीन मैच में स्कोर चेज करने उतरे। उनकी टीम जब भी पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तब रसेल ने औसतन 43 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत स्ट्राइक रेट 188.59 रहा। इसमें उनके दो अर्धशतक भी शामिल हैं।स्कोर चेज के दौरान रसेल ने एक अर्धशतक लगायास्कोर चेज करने के दौरान रसेल ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। अब तक 3 मैच में चेज करने दौरान उनका औसत स्ट्राइक रेट 284.21 का है। उन्होंने चेज करते हुए 57 गेंदों पर अब तक कुल 162 रन बनाए हैं। इस दौरान बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता में एक अर्धशतक भी लगाया। हालांकि, वे उस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।रसेल ने सिर्फ 4 पारियों में 20+ गेंद खेलेकिसके खिलाफ पारी गेंद रन हैदराबाद दूसरी 19 49 पंजाब पहली 17 48 दिल्ली पहली 28 62 बेंगलुरु दूसरी 13 48 राजस्थान बल्लेबाजी नहीं मिली - - चेन्नई पहली 44 50 दिल्ली पहली 21 45 चेन्नई पहली 4 10 बेंगलुरु दूसरी 25 65आईपीएल में एक सीजन में उनके सबसे ज्यादा रनरसेल ने इस सीजन में अब तक 377 रन बनाए हैं। यह आईपीएल के किसी सीजन में उनके सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 2015 में कोलकाता के लिए ही खेलते हुए 326 रन बनाए थे। तब उनका स्ट्राइक रेट 192.89 का था। साथ ही किसी भी टी-20 सीरीज में यह उनके सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले उनके नाम 353 रन थे।ओवरऑल आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रसेल कारसेल ने आईपीएल में अब तक कुल 59 मैच में 1267 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.26 का रहा। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-100 बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के मामले में वे शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर उनके हमवतन सुनील नरेन हैं। उन्होंने 166.28 की औसत से 105 मैच में 735 रन बनाए हैं। नरेन भी कोलकाता के लिए ही खेलते हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */