एडीजी ने अफसरों के साथ शहर में भ्रमण पर लोगों से किया संवाद - News Summed Up

एडीजी ने अफसरों के साथ शहर में भ्रमण पर लोगों से किया संवाद


अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर ने शुक्रवार को शामली जिले का एक दिवसीय भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डीएम और एसपी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ शहर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर आमजन और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को अचानक एडीजी के जनपद आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एडीजी सबसे पहले शामली कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी नगर अपेक्षा निम्बाडिया भी कोतवाली पहुंचे।एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों के साथ गांधी चौक, नया बाजार, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक और कैराना रोड सहित प्रमुख बाजारों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। एडीजी ने अधिकारियों के साथ शहर के बडा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद पहुंचकर मस्जिद संचालक से बातचीत की। उन्होने पूछा कि जुमे की नमाज में कितने लोग नमाज पढने आये है और मस्जिद कितने साल पुरानी है तो उन्होने बताया कि 450 साल पुरानी मस्जिद है। मस्जिद में नमाज पढने वाली की सही संख्या नही बता सके। इसके बाद एडीजी आगे बढ गए। उन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एडीजी ने शहर के अन्य क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।


Source: Dainik Bhaskar December 19, 2025 16:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */