एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकाले, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश से दबोचा - News Summed Up

एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकाले, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश से दबोचा


Hindi NewsLocalRajasthanKarauliPolice Arrested From Uttar Pradesh On The Basis Of CCTV Footageएटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकाले, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश से दबोचाकरौली कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।करौली कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से दबोच लिया।थानाधिकारी डॉ. उदयभान ने बताया कि पुरानी ट्रक यूनियन करौली पर एटीएम बदलकर रुपए निकालने की धोखाधड़ी करने के आरोपी राजेश (40) पुत्र भगवान सिंह उर्फ जयपाल राठौड़ निवासी ईटोरा थाना मवसेना जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, हाल हिमायुपुर पुलिया के पास फिरोजाबाद थाना दक्षिण फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एएसआई हरफूलसिंह ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया की 27 दिसंबर को पुलिस लाइन करौली में कार्यरत कॉन्स्टेबल कमलेश पुत्र राजूलाल निवासी रानोली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया की पुरानी ट्रक यूनियन करौली पर वह एटीएम से रुपए निकालने गया था। रुपए निकलते समय एक युवक द्वारा एटीएम छीनकर बदल लिया। साथ ही 500 रुपए छीनकर भाग गया। मामले में आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।


Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 23:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */