इंदौर के पास देवास में सरकारी लॉ कालेज में प्राचार्य का छात्र को नकल कराने का आरोप - News Summed Up

इंदौर के पास देवास में सरकारी लॉ कालेज में प्राचार्य का छात्र को नकल कराने का आरोप


इंदौर के पास देवास में सरकारी लॉ कालेज में प्राचार्य का छात्र को नकल कराने का आरोपइंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। इंदौर के करीब औद्योगिक शहर देवास में एक नकल प्रकरण का मामला सामने आया है। इसे लेकर भाजपा का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कड़ा विरोध जताया है। इस पूरे मामले का छात्रों ने वीडियो निकाला है और उसे वायरल कर दिया है। आरोप है कि प्राचार्य जिस छात्र को अलग से कमरे में परीक्षा दिलवा रहे हैं, वह कांग्रेस का नेता है।देवास के सरकारी लॉ कॉलेज में प्राचार्य किसी एक छात्र को अलग से कमरे में बैठा कर परीक्षा ले रहे है और उन पर नकल करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। अभाविप ने पूरे मामले का वीडियो बनाया है। इसमें कक्षा के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है, जबकि अंदर एक छात्र उत्तर पुस्तिका में कुछ लिखता हुआ दिखाई दे रहा है। यह छात्र कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। पूरा मामला सामने आने के बाद अभाविप के पदाधिकारी कलेक्टर के पास पहुंचे।Posted By: Sameer Deshpande


Source: Dainik Jagran September 24, 2022 21:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */