खास बातें एक हफ्ते में दूसरी बार आधी रात तक चली लोकसभा 11 जुलाई को भी रात में 11.58 बजे तक चली थी लोकसभा सदन में किसानों के बढ़ते सुसाइड के मामलों पर चिंता जाहिर की गई थीएक हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब लोकसभा (Lok Sabha) की कार्रवाई आधी रात तक चली हो. मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) में रात 11 बजकर 59 मिनट तक कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के संबंध में चर्चा हुई. इससे पहले 11 जुलाई को भी रात में 11.58 बजे तक रेलवे मंत्रालय पर बहस हुई थी. जानें- 5 प्वाइंट्स मेंहालांकि विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कृषि सेक्टर के लिए सरकार पर्याप्त काम नहीं कर रही है. वहीं सरकार की तरफ से कहा गया कि बीते 5 सालों में मोदी सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई योजनाएं निकाली गईं.
Source: NDTV July 17, 2019 06:50 UTC