एक महीने तक बंद रहेगा सिग्नेचर ब्रिज, उत्तरी दिल्ली जाने वाले लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलेंनई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सिग्नेचर ब्रिज को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। इस कारण यमुनापार से उत्तरी दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को दिवाली से एक माह तक जाम से जूझना पड़ सकता है। दरअसल सिग्नेचर ब्रिज के मुख्य पिलर के ऊपर तक लगा लोहे का जाल, अस्थायी प्लेटफार्म और क्रेन को नीचे उतारना है।इसके लिए दिल्ली परिवहन एवं पर्यटन विकास निगम ने (डीटीटीडीसी) ने यातायात पुलिस को करीब चार माह पहले पत्र लिखा था। जिस पर यातायात पुलिस ने दिवाली के बाद अनुमति देने की बात कही है। इस दौरान लोगों को पुराने वजीराबाद पुल का उपयोग करना होगा। इस दौरान जाम लगने की पूरी संभावना है।मुख्य पिलर के ऊपर बने सेल्फी प्वाइंट का काम पूराब्रिज के 154 मीटर ऊंचे मुख्य पिलर के ऊपर बने सेल्फी प्वाइंट का काम पूरा हो गया है। पिलर के ऊपर 22 मीटर की ऊंचाई वाला कांच का बना यह सेल्फी प्वाइंट तीन मंजिला है। जिसमें ऊपर नीचे आने जाने के लिए स्टील की सीढ़ियां लगाई गई हैं। इसके अंदर रोशनी की व्यवस्था के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि दिसंबर तक रोशनी का इंतजाम करने का काम पूरा हो जाएगा।ब्रिज के ऊपर आने जाने के लिए चार लिफ्ट लगाई जानी हैं। इसमें दो का काम पूरा हो गया है। तीसरी लिफ्ट का काम दिवाली तक पूरा होगा। जबकि चौथी लिफ्ट का काम दिसंबर के अंत तक पूरा होना है।रैंप बनाने के लिए जारी हुए टेंडरयमुना के तल से ब्रिज के फाउंडेशन की ऊंचाई करीब 7 मीटर है। पर्यटकों को तल से फाउंडेशन तक लाने व ले जाने के लिए दो रैंप बनाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी को काम भी मिल गया है, दो से ढाई माह में यह काम पूरा हो जाएगा। रैंप बन जाने के बाद ब्रिज को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। ब्रिज का सभी काम पूरा करने के लिए 31 मार्च का समय निर्धारित है। मगर दिल्ली सरकार का लक्ष्य ब्रिज को पर्यटकों के लिए नए साल में जनवरी से खोल देने का है।सिग्नेचर ब्रिज वाहनों के लिए नवंबर 2018 में शुरू हो गया था। इसके ऊपर 154 मीटर की ऊंचाई पर व्यू गैलरी का निर्माण हो रहा है। जहां से जनता दिल्ली का दीदार कर सकेगी। इसी के निर्माण के लिए ब्रिज के ऊपर क्रेन और अस्थायी प्लेटफार्म बनाया गया है।Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण से लगातार दूसरे दिन राहत, Air Quality में सुधारदिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: Mangal Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran October 20, 2019 05:37 UTC