खास बातें ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर मिलवाया अपने 'सुपर 30' स्टूडेंट्स से ऋतिक रोशन का ये ट्वीट हो गया वायरल 12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'सुपर 30'बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) का प्रोमो रिलीज हो गया है. एक्टर ऋतिक रोशन बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार (Anand Kumar) के संघर्षों से सलफता तक पहुंचने की कहानी को लोगों के सामने चित्रित कर रहे हैं. फैन्स को भी ऋतिक की इस अपकमिंग फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30 (Super 30)' 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है, ऐसे में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया के जरिेए अपनी 'सुपर 30' टीम से फैन्स को मिलवा रहे हैं. ऋतिक रोशन का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
Source: NDTV June 10, 2019 05:15 UTC