उप्र / विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने 10, सपा ने 5 प्रत्याशियों का ऐलान किया, 21 अक्टूबर को मतदान - News Summed Up

उप्र / विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने 10, सपा ने 5 प्रत्याशियों का ऐलान किया, 21 अक्टूबर को मतदान


कांग्रेस ने अभी सिर्फ बलहा सीट से मन्नू देवी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कीभाजपा ने प्रतापगढ़ की सीट अपना दल (एस) के लिए छोड़ीDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 05:30 PM ISTलखनऊ. उत्तरप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 10 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। 11 सीट पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने प्रतापगढ़ से प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ सीट भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है। सपा ने भी पांच, जबकि कांग्रेस ने एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है।भाजपा ने लखनऊ की कैंट सीट से सुरेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से राजेश सिंह, कानपुर के गोविंनगर से सुरेंद्र मैथानी, घोसी से विजय राजभर, बाराबंकी के जैदपुर (सुरक्षित) से अम्बरीश रावत, बांदा के मानिकपुर से आनंद शुक्ला, अलीगढ़ की इगलास (सुरक्षित) से राजकुमार सहयोगी, रामपुर सदर से भारत भूषण गुप्ता और सहारनपुर के गंगोह से कीरत सिंह, बलहा से सरोज कुमार को प्रत्याशी बनाया है।सपा ने लखनऊ कैंट से इस बार आशीष चतुर्वेदी को प्रत्याशी बनायासमाजवादी पार्टी ने भी पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले वह दो प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। लखनऊ कैंट से पार्टी ने इस बार मेजर आशीष चतुर्वेदी को उतारा है। यहां 2017 में मुलायम की छोटी अपर्णा यादव प्रत्याशी थीं। कानपुर के गोविंद नगर से सम्राट विकास को पार्टी ने टिकट दिया है। रामपुर में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को टिकट मिला है। अलीगढ़ की इगलास सीट पर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ समझौता कर लिया है। वहीं, कांग्रेस ने अभी तक केवल एक नाम की ही घोषणा की है। पार्टी ने बलहा सीट से मन्नू देवी को टिकट दिया है। सूत्रों के अनुसार, बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द किया जा सकता है।उत्तरप्रदेश में 11 सीटों पर उपचुनावदरसअल, विधानसभा की 11 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया गया है। 21 अक्टूबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 4 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। उप्र में जलालपुर, प्रतापगढ़, रामपुर, लखनऊ कैंट, गंगोह, मणिकपुर, बलहा (एससी), इगलास (एससी), जैदपुर (एससी), गोविंदनगर और घोसी में उपचुनाव होना है। हाल ही में हमीरपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज की है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 09:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */