सोमवार को प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के भगवा पहचाने पर बयान दिया थाअयोध्या के संत बोले- प्रदेश में जनाधार बटोरने के लिए प्रियंका नौटंकी कर रहींDainik Bhaskar Dec 31, 2019, 04:09 PM ISTअयोध्या. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में 'भगवा' रंग चढ़ गया है। श्रीराम जन्मभूमि केस में पक्षकार रहे महंत धर्मदास ने कहा है कि प्रियंका को भगवा और सनातन धर्म की जानकारी नहीं है। प्रदेश में जनाधार के लिए वे नाटक कर रहीं हैं। प्रियंका बनावटी नेता हैं, उन्हें मालूम ही नहीं हिंदू धर्म क्या है?वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भगवा में ऐसा क्या है? रंग तो पीतांबर भी है। लेकिन देश का रंग तिरंगा ही रहेगा।माफी मांगें प्रियंका गांधीहनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि भगवा पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी माफी मांगें। हिंदू जनमानस उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका मुस्लिमों को भड़का रही हैं। साथ ही, जो हिंसा कर रहे हैं उनका समर्थन कर रही हैं। योगी आदित्यनाथ साधु मुख्यमंत्री है। वह भगवा वस्त्र ही पहनेंगे। प्रियंका भगवा पर टिप्पणी बंद करे।प्रियंका ने योगी के पहनवाने पर बोला था हमलादरअसल, सोमवार को प्रियंका ने कहा था कि उप्र के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किए हैं। ये भगवा आपका नहीं है, ये भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक-आध्यात्मिक परंपरा का है। हिंदू धर्म का चिह्न है। उस धर्म को धारण करें। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2019 09:30 UTC