बता दें, यह मुकदमा उस वीडियो के सामने आने के बाद दर्ज किया गया है जिसमें इमाम उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात करते हैं. शरजील इमाम पर केस दर्ज होने के बाद असम के कैबिनेट मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि हम संतुष्ट है कि शरजील इमाम के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला कर चुके हैं. उन्होंने कहा, 'हम संतुष्ट हैं कि हम शरजील इमाम के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला कर चुके हैं. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह टिप्पणी 16 जनवरी को AMU में एक सार्वजनिक भाषण के दौरान की गई थी.' उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.
Source: NDTV January 26, 2020 04:41 UTC