Hindi NewsLocalBiharPatnaCM Nitish Directive Bihar May Also Have An Impact, Stay Alert OfficerAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउत्तराखंड में ग्लेशियर टूटा: सीएम नीतीश का निर्देश- बिहार पर भी पड़ सकता है असर, अलर्ट रहें अफसरपटना 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकनीतीश कुमार (फाइल फोटो)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से नीतीश ने फोन पर की बातमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड आपदा का असर बिहार पर भी पड़ सकता है। हमने इस बारे में अधिकारियों को अलर्ट किया है। मुख्यमंत्री, सोमवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा-ग्लेशियर टूटने का असर गंगा नदी पर पड़ सकता है। हमने इसका संज्ञान लिया है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बातचीत के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री घटनास्थल पर ही मौजूद थे। नीतीश कुमार ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से कहा-‘मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। उत्तराखंड इस त्रासदी से शीघ्र उबर जायेगा। आपदा की इस घड़ी में हमलोग आपके साथ हैं।’2 बिजली प्रोजेक्ट तबाह; 150 लोग बहे, 16 बचाए गएकेदरानाथ त्रासदी के 7 साल बाद उत्तराखंड के पहाड़ों का धैर्य एक बार फिर टूट गया। इस बार एक ग्लेशियर तबाही लाया। ग्लेशियर के मुहाने पर बांध बनाएंगे तो यही होगा। चमोली में बांध के लिए सुरंगें बन रही हैं। विस्फोट किए जा रहे हैं। आशंका है कि विस्फोटों से भी ग्लेशियर में दरार आई। फिर ग्लेशियर नदी में गिरा। झील बनी। झील टूटते ही तबाही आ गई।बांध निर्माण के लिए नदी किनारे मलबा इकट्ठा था। यह मलबा भी नदी में बहा तो तबाही बढ़ गई। आमतौर पर ग्लेशियर सर्दी में टूटता नहीं है। इसलिए यह प्राकृतिक नहीं, मानवीय आपदा है। नंदा देवी संरक्षित क्षेत्र है। 2019 में स्थानीय लोगों ने कोर्ट में एक अर्जी लगाई थी कि जिस तरह से यहां बांधों का काम चल रहा है, इससे आसपास झीलें बन रही हैं। इनसे कभी भी बाढ़ आ सकती है। आखिरकार रविवार सुबह यही हुआ।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 22:31 UTC