Hindi NewsLocalMpGwaliorDatiyaThe Night Temperature Dropped 1.9 Degrees To 6.3 Degrees As The Weather Cleared. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम का हाल: मौसम साफ होते ही रात का तापमान 1.9 डिग्री गिर कर 6.3 डिग्री पर आयादतिया 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकमौसम साफ होते ही रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। शनिवार को निकली धूप के बाद रविवार को रात का तापमान 1.9 डिग्री गिर कर 6.3 डिग्री पर आ गया। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दो दिन से मौसम साफ होने के बाद भी दिन के तापमान पर चल रहीं हवाओं ने लगाम लगा रखी है। रविवार को दिन का तापमान 23.3 डिग्री पर स्थिर रहा। शनिवार को दिन का तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था।मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ गया था। 4 व 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात का तापमान 4 फरवरी को 12.4 डिग्री तक चढ़ गया था तो दिन का तापमान 27.8 डिग्री तक। 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसपास हुई बूंदाबांदी व बारिश के कारण तापमान में गिरावट शुरू हुई। विक्षोभ का असर समाप्त होते ही शनिवार से धूप खिलना शुरू हुई। लेकिन उत्तरी हवा का दौर शुरू हो गया।धूप अगर सर्दी से राहत दे रही तो चल रही ठंडी हवाएं सर्दी का अहसास करा रही। दिन में धूप के कारण तापमान भले की नहीं चढ़ पा रहा, लेकिन रात के समय चल रही ठंडी हवा के कारण रात का न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है।दिन का तापमान स्थिर, रात का 3 दिन में 5.5 डिग्री चढ़ाबीते तीन दिन से दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। 5 व 6 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पर रहा, 7 फरवरी को मामूली 0.1 डिग्री चढ़ कर 23.3 डिग्री पर आ गया। लेकिन रात का तापमान 3 दिन में 5.5 डिग्री गिर गया। 5 फरवरी को रात का तापमान 11.8 डिग्री था जो लगातार गिर कर रविवार को 6.3 डिग्री पर आ गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेंगा।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2021 22:30 UTC