कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उड़ान योजना बंद करने को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भा ज पा) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि यह कदम प्रदेश की बेटियों के साथ अन्याय है।-डोटासरा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए 2021 में ऐतिहासिक निर्णय करते हुए राजस्थान में उड़ान योजना शुरू की थी जिसके तहत प्रदेश की 1.45 करोड़ महिलाओं और छात्राओं को हर महीने 12 निःशुल्क 'सेनेटरी नैपकिन' उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना। कांग्रेस नेता ने कहा, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछली सरकार क
Source: Dainik Bhaskar February 02, 2026 14:36 UTC