ईरान से 'डील' के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, क्या खुलने वाला है होर्मुज? - News Summed Up

ईरान से 'डील' के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, क्या खुलने वाला है होर्मुज?


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उलझे तारों के बीच मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के मौजूदा संकट पर उपयोगी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे फोन किया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हमारी उपयोगी चर्चा हुई। भारत शीघ्र से शीघ्र वहां तनाव को खत्म करने और शांति की बहाली का समर्थन करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखना पूरे विश्व के लिए जरूरी है। हम शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में रहने पर सहमत हुए।''सर्जियो गोर ने दी जानकारी अमेरिका के नई दिल्ली में राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, “प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व की चल रही स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर भी जोर दिया गया।''विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता इस संकट के समाधान के लिए संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। भारत का रुख साफ है, कोई भी पक्ष हार्मुज जलडमरूमध्य को बंद न करे, क्योंकि इससे वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है।क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ती तकरार के कारण क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक अर्थव्यवस्था दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम एशिया में मौजूदा विवाद शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र के लगभग हर प्रमुख देश के शीर्ष नेताओं से एक या दो दौर की वार्ता की है।


Source: Dainik Jagran March 24, 2026 16:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */