डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने सोमवार को ईरान को दोहरा झटका दिया है। इजरायली हमले में ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस प्रमुख माजिद खादेमी को मार गिराया है। माजिद खादेमी IRGC के सबसे वरिष्ठ कमांडरों में एक थे और उन्होंने कई वर्षों व्यापक अनुभव था।इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक, "खादेमी ने दुनिया भर में आतंकवादी हमलों को बढ़ावा देने का काम किया और शासन द्वारा आंतरिक विरोध प्रदर्शनों को दबाने के प्रयासों के तहत ईरानी नागरिकों पर नजर रखने के लिए भी वे ही जिम्मेदार थे।"
Source: Dainik Jagran April 06, 2026 13:02 UTC