अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर समझौते पर चर्चा- रिपोर्ट - News Summed Up

अमेरिका और ईरान के बीच 45 दिनों के सीजफायर समझौते पर चर्चा- रिपोर्ट


अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग को रोकने के लिए परदे के पीछे बातचीत जारी है. एक्सियोस की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों का एक समूह 45 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर चर्चा कर रहा है, जिससे युद्ध का अस्थायी अंत हो सकता है. हालांकि रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि अगले 48 घंटों में इस तरह के समझौते पर पहुंचने की संभावना कम है. साथ ही कहा गया है कि "यह आखिरी प्रयास युद्ध में नाटकीय वृद्धि को रोकने का एकमात्र मौका है". ईरानी सेना ने जवाब में चेतावनी दी कि यदि उसके नागरिक ठिकानों पर बमबारी की गई तो तो ईरान की तरफ से "बहुत अधिक विनाशकारी" जवाबी कार्रवाई की जाएगी.


Source: NDTV April 06, 2026 12:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */