चालू वित्त वर्ष में 24 दिसंबर तक 3.97 करोड़ करदाताओं ने आकलन वर्ष 2020- 21 (वित्त वर्ष 2019- 20) के लिये आयकर रिटर्न दाखिल किए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्वीट किया ‘‘24 दिसंबर 2020 तक 3.97 करोड़ आयकरनई दिल्ली, पीटीआइ। चालू वित्त वर्ष में 24 दिसंबर तक 3.97 करोड़ करदाताओं ने आकलन वर्ष 2020- 21 (वित्त वर्ष 2019- 20) के लिये आयकर रिटर्न दाखिल किए हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘24 दिसंबर 2020 तक 3.97 करोड़ आयकर रिटर्न पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं। क्या आपने अपनी रिटर्न दाखिल कर दिया है? यदि नहीं तो इसे आज ही करें। अपना आयकर रिटर्न दाखिल करें .. और चैन से बैठें।’’विभाग ने कहा है कि 2.27 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर-1 भरे हैं वहीं 85.20 लाख ने आईटीआर- 4, 46.78 लाख ने आईटीआर-3 और 28.74 ने आईटीआपर-2 भरे हैं। व्यक्तिगत करदाताओं के लिये वर्ष 2019- 20 रिटर्न आकलन वर्ष 2020- 21 में 31 दिसंबर 2020 तक का समय है। वहीं जिन लोगों के खातों के लिये आडिट जरूरी होता है उनके लिये रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 रखी गई है।Over 3.97 crore Income Tax Returns have already been filed till 24th of December, 2020. Have you filed yours as yet? If not, please do it TODAY! File your Return of Income Tax & ....Relax!
Source: Dainik Jagran December 25, 2020 10:41 UTC