दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद को भारत को सौंपे. उन्होंने कहा है कि यदि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारतीए पीएम से दोस्ती जता रहे हैं तो उन्हें यह करना चाहिए. मोदी सरकार को अब अजहर के सिर पर इनाम की घोषणा के लिए आगे बढ़ना चाहिए जैसा कि यूपीए सरकार ने मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ किया था. सुरेजवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को अब मसूद अजहर की संपत्तियों और वित्तपोषण को अपने कब्जे में कर लेना चाहिए. कांग्रेस ने मांग की कि मोदी सरकार को जैश-ए-मोहम्मद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए काम करना चाहिेए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जैश के अन्य आतंकवादियों को भी इसी तरह काली सूची में डाला जाए.
Source: NDTV May 01, 2019 23:59 UTC