इमरान खान भारत-पाक के बीच तनाव को कम करने के लिए वैश्विक दखल की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तान के PM इमरान खान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का निशाना, बोले-उन्हें कोच होना चाहिए था पीएम नहीं...पिछले साल जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और गहरा गया. उसके बाद से खान तनाव कम करने के लिए लगातार वैश्विक दखल की मांग कर रहे हैं. साक्षात्कार में खान ने कहा कि उनका अटूट विश्वास है कि सैन्य तरीके से संघर्ष का समाधान नहीं हो सकता. खान ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया.
Source: NDTV January 23, 2020 19:41 UTC