इंस्पिरेशनल / सचिन तेंदुलकर ने बनवाई नेहा-ज्योति से दाढ़ी, भूमि और फराह ने भी शेयर किया था इनका वीडियो - News Summed Up

इंस्पिरेशनल / सचिन तेंदुलकर ने बनवाई नेहा-ज्योति से दाढ़ी, भूमि और फराह ने भी शेयर किया था इनका वीडियो


Dainik Bhaskar May 04, 2019, 07:27 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. इन दिनों 2 लड़कियों का दाढ़ी बनाता वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये लड़कियां ज्योति और नेहा उत्तरप्रदेश के बनवारी टोला गांव की हैं। नाई की दुकान पर मर्दों की दाढ़ी बनाती इन लड़कियों की कहानी ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को प्रभावित किया है। भूमि पेडनेकर, फराह खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इनका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लेकिन सबसे आगे सचिन तेंडुलकर निकले। वो इन लड़कियों से दाढ़ी बनावाने उनके गांव ही पहुंच गए।पहली बार घर से बाहर बनवाई दाढ़ीसचिन ने ज्योति और नेहा से दाढ़ी बनवाने का फोटो भी शेयर किया। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'ये पहली बार है जब मैंने किसी और से दाढ़ी बनवाई है। ये रिकॉर्ड आज इन बारबर शॉप लड़कियों ने तोड़ दिया।'सचिन ने नेहा और ज्योति को ब्लेड बनाने वाली कंपनी जिलेट की ओर से स्कॉलरशिप भी प्रदान की। ये स्कॉलरशिप उन्हें पढ़ाई और काम में मदद करने के लिए दी गई है।सेलिब्रिटीज भी नेहा-ज्योति से हैं प्रभावितनेहा और ज्योति गांव में अपना सेलोन चलाती हैं। यहां गांव का हर आदमी दाढ़ी बनवाने के लिए आता है। नेहा और ज्योति के पिता नाई हैं और ये दुकान उन्हीं की है। पिता की जब तबियत खराब हुई तो उन्होंने दुकान संभाली। जो काम अक्सर मर्द करते हैं वो इन दो लड़कियों ने किया। दोनों की कहानी से जिलेट कंपनी काफी प्रभावित हुई और उन्हें मदद करने का फैसला किया। इन पर एक इंस्पिरेशनल वीडियो बनाया गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो 7 लाख लोगों ने पसंद किया। आम लोगों के साथ-साथ इन लड़कियों को सेलिब्रिटीज ने भी सपोर्ट किया।


Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 13:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */