नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। होली के बाद अब रंगपंचमी पर आठ मार्च (रविवार) का दिन इंदौर अपना रगों में डूबा रंग दुनिया को दिखाने की तैयारी में जुट गया है। इस बार टोरी कार्नर, मारल क्लब, संगम कार्नर, रसिया कार्नर के साथ ही हिंद रक्षक की फाग यात्रा हजारों किलो रंग बरसाते हुए राजवाड़ा क्षेत्र से गुजरेगी।सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक हजारों रंगप्रेमियों का उत्सवी उल्लास देखते ही बनेगा। इसमें जहां लव जिहाद के लिए जनजागरण होगा। वहीं, महाकाल मंदिर की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र होगी। मिसाइलों से रंग उड़ाकर तिरंगा बनेगा और हजारों किलो गुलाल उड़ेगा।अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल के अनुसार गेर से युवाओं को जोड़ने के लिए कालेजों में भी आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांके बिहारी का ढोल, देशभक्ति का संदेश देती युवाओं की टोली के साथ देशभक्ति के तरानों पर भांगड़ा करते लोग दिखाई देंगे।संस्था सृजन की संगम कार्नर से निकलने वाली सामाजिक समरसता रंगरंगा गेर का इस वर्ष 76वां वर्ष है। इस बार 8 हजार किलो टेसू के फूल से तैयार 2500 किलो रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। राजवाड़ा पर बरसाना की लट्ठमार होली, राधा कृष्ण का रास और मिसाइलों के जरिए आसमान में तिरंगा बनेगा।रसिया कार्नर : लव जिहाद के मुद्दे पर जनजागरण की पहल'रसिया कार्नर की गेर' का यह 53वां वर्ष है। गेर सुबह 10 बजे हरि राम मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगी। इसमें छोटे-बड़े मिलाकर करीब 40 वाहन शामिल रहेंगे। सभी वाहन भगवा ध्वजों से सुसज्जित रहेंगे। संयोजक पंडित राजपाल जोशी ने बताया कि झांकी के माध्यम से लव जिहाद के ज्वलंत मुद्दे को दर्शाते हुए समाज जागरण कार्य भी किया जाएगा। 360 वालेंटियर्स भगवा हेलमेट और भगवा जैकेट पहनकर गेर की व्यवस्था को संभालते हुए चलेंगे।टोरी कार्नर : पांच टैंकरों पर लगी 6 मिसाइल से उड़ेगा रंगसबसे पुराने टोरी कार्नर से निकलने वाली गेर की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। संस्थापक शेखर गिरि के अनुसार गेर का यह 77वां वर्ष है। गेर की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी। इसमें पांच टैंकर में छह मिसाइलों से पानी उड़ाया जाएगा। रंग 150 फीट की ऊंचाई तक उड़ाने की योजना है। बोरिंग मशीनें भी अलग-अलग सूखा रंग उड़ाएंगी। ढोल पार्टी भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी।मारल क्लब : रंग उड़ाने वाली मशीनों को तोप का स्वरूप दियामारल क्लब की गेर का यह 52वां वर्ष है। छीपा बाखल से निकलने वाली गेर के लिए इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। इसमें बोरिंग मशीनों से गुलाल बरसाया जाएगा। आयोजक अभिमन्यु मिश्रा का कहना है कि इसकी तैयारी जारी है। मशीनों को तोप का स्वरूप दिया गया है। साथ ही पानी के टैंकर भी रहेंगे।हिंद रक्षक फाग यात्रा : महाकाल मंदिर की प्रतिकृति में विराजेंगे महाकालहिंद रक्षक की फाग यात्रा नृसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें इस बार महाकाल मंदिर की प्रतिकृति में विराजे महाकाल दर्शन देंगे। मातृशक्तियां भगवान के रथ को खींचेंगी। संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने बताया यात्रा का 28वां वर्ष है।
Source: Dainik Jagran March 06, 2026 17:50 UTC