Dainik Bhaskar Feb 21, 2020, 03:42 PM ISTलाइफस्टाइल डेस्क. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में टोटल ऑसम नाम की बेकरी का नूडल केक चर्चा में है। इसे नूडल से बनाया गया और टॉपिंग के लिए चिकन, कोकोनट मिल्स और बीफ का इस्तेमाल किया गया है। अलग किस्म का केक होने के कारण राजधानी में इसे पसंद किया जा रहा है। केक में ब्रेड की स्टफिंग की जगह नूडल का प्रयोग करके उसे अलग-अलग आकार में तैयार किया गया है।वायरल हुई तस्वीरशादी और बर्थडे के मौके पर यह केक काफी पॉप्युलर हो रहा है। बेकरी ने इसकी शुरुआत 2017 में की थी लेकिन हाल ही में यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एक बार फिर चर्चा में आया। बेकरी के फाउंडर का कहना है कि नूडल केक का आइडिया बचपन की यादों से जुड़ा है। मां टिफिन में इतना ज्यादा नूडल रखती थीं कि जब उसे खोलते थे तो केक की आकृति बन जाती थी। इस याद को नूडल केक में तब्दील किया गया और चर्चा शुरू हुई।इसे बनाना बहुत मुश्किल नहींनूडल से पहले केक बनाया गया और बाद में इसका डोनट भी तैयार किया गया। इसके कई तरह के फ्लेवर में तैयार किया गया है। बेकरी के फाउंडर एरविन के मुताबिक, इसे बनाना बहुत मुश्किल नहीं है। बस, नूडल को मोल्ड करके केक का आकार देना है। हालांकि यह तुरंत नहीं तैयार होता।मीडियम साइज केक 8-10 लोग खा सकते हैंएक मीडियम साइज केक बनाने के लिए 14-17 पैकेट इंस्टेंट नूडल की जरूरत होती है। इसे 8-10 लोग खा सकते हैं। बेकरी फिलहाल इसे इंडोनेशिया में ही उपलब्ध करा रही है।
Source: Dainik Bhaskar February 21, 2020 10:18 UTC