Hindi NewsLocalRajasthanBikanerIn Bikaner, The Minimum Temperature Also Crossed 20, The Maximum Temperature Also Started Moving Towards Forty. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपआ गई गर्मी: बीकानेर में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस के पार, अधिकतम भी 40 की ओर बढ़ना शुरूबीकानेर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीकानेर मौसम विभाग- फाइलमौसम अब पूरी तरह से पलट गया है। बीकानेर सहित राज्य के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। बीकानेर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पारा 20 के ऊपर रहने की उम्मीद है।बीकानेर में पिछले 15 दिन से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। ये सामान्य रूप से इन दिनों में रहने वाले न्यूनतम तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है। अधिकतम तापमान भी अब 40 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को ये 35 से ऊपर बढ़ गया है जो आने वाले कुछ दिनों में 40 तक आ जाएगा। आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तापमान 40 के आसपास आता है और मई जून में 50 के आसपास रहता है। मौसम में आए परिवर्तन से बीकानेर में पंखों के साथ AC चलाने की तैयारी भी है।
Source: Dainik Bhaskar February 27, 2021 04:58 UTC