आसमान से घर में गिरा अनमोल 'खजाना', एक झटके में करोड़पति हुआ खुशनसीब - News Summed Up

आसमान से घर में गिरा अनमोल 'खजाना', एक झटके में करोड़पति हुआ खुशनसीब


​उल्‍कापिंड के गिरने से घर की छत में बड़ा सा छेद उल्‍कापिंड के गिरने के समय जोसुआ उत्‍तरी सुमात्रा के कोलांग में अपने घर के बगल में काम कर रहे थे। इस आकाश से गिरे पत्‍थर का वजन करीब 2.1 किलोग्राम है। उल्‍कापिंड के गिरने से उनके घर की छत में बड़ा सा छेद हो गया। यही नहीं उल्‍कापिंड गिरने पर 15 सेंटीमीटर जमीन में धंस भी गया। आकाश से गिरा यह पत्‍थर जोसुआ के आर्थिक संकट को दूर कर गया। इस उल्‍कापिंड के बदले जोसुआ को 14 लाख पाउंड या करीब 10 करोड़ रुपये मिले हैं। जोसुआ ने जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर अनमोल उल्‍कापिंड को बाहर निकाला।4.5 अरब साल पुराना उल्‍कापिंड, 857 डॉलर प्रतिग्राम कीमत बताया जा रहा है कि यह उल्‍कापिंड 4.5 अरब साल पुराना है और अत्‍यंत दुर्लभ प्रजाति में इसकी गणना की जाती है। इसकी कीमत 857 डॉलर प्रतिग्राम है। जोसुआ ने बताया कि जब उन्‍होंने इसे जमीन से निकाला तो वह काफी गरम था और आंशिक रूप से टूटा हुआ था। जोसुआ ने कहा कि उल्‍कापिंड के गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि उसके घर के कई हिस्‍सा हिल गए। उन्‍होंने कहा, 'जब मैंने छता को देखा तो यह टूटी हुई थी। मुझे पूरा संदेह हो गया कि यह पत्‍थर निश्चित रूप से आसमान से गिरा है जिसे कई लोग उल्‍कापिंड कहते हैं। ऐसा इसलिए था कि मेरी छत पर किसी का पत्‍थर फेंकना लगभग असंभव है।


Source: Navbharat Times November 18, 2020 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */