आदित्य के शतक से पैंथर्स जीता - News Summed Up

आदित्य के शतक से पैंथर्स जीता


पटना ब्यूरो: कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 के चौथे दिन गुरुवार को आइआइटी पैंथर्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोर्ट्स एवेंजर्स पर 90 रन से जीत दर्ज की। खेमनीचक के श्रीकृष्ण खेल मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में मगध तूफांस ने न्यूटन विक्टर्स को 24 रनों से पराजित किया। पहले मैच में टास जीतकर पैंथर्स ने आयुष के शानदार 108 रन, कप्तान आरव चंद्रा के 38 व सिद्धार्थ गौतम के 25 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बल्लेबाज पैंथर्स के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 127 रन पर सिमट गई। एवेंजर्स के लिए उत्कर्ष आनंद ने 38 व आदित्य कुमार केशरी ने 26 रन बनाए। मैच समाप्ति उपरांत शतकवीर आयुष को जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर ने प्लेयर आफ द मैच दिया। दूसरे मैच में न्यूटन ने टास जीतकर मगध को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफांस ने निर्धारित 20 ओवर में आयुष्मान जैन के नाबाद 72 व अनुराग कुमार यादव के नाबाद 65 रन की मदद से एक विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में न्यूटन विक्टर्स निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आयुष्मान को राबिन सिंह ने प्लेयर आफ द मैच दिया।


Source: Dainik Jagran March 26, 2026 14:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */