जागरण संवाददाता, पटना। पेट्रोलियम कंपनी Nayara Energy ने बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर देखने को मिल सकता है।पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे इसकी कीमत 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 3 रुपये महंगा होकर 94.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।राज्य में 150 पंप, सीमित असर की संभावना कंपनी के बिहार-झारखंड में करीब 150 पेट्रोल पंप हैं। हालांकि, बाजार में इसकी हिस्सेदारी सीमित है, जिससे कीमत बढ़ने का व्यापक असर पड़ने की संभावना कम मानी जा रही है। परिवहन और रोजमर्रा के सामान पर असर ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है। इसका असर फल-सब्जी, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा।
Source: Dainik Jagran March 26, 2026 13:52 UTC