आज से झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अचानक 4 डिग्री गिर जाएगा तापमान - News Summed Up

आज से झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अचानक 4 डिग्री गिर जाएगा तापमान


संक्षेप: पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय पर हुई बर्फबारी का असर रविवार से झारखंड में दिखने लगेगा। आसमान साफ होने के साथ ही पारा में चार डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं, इसके असर से करीब एक हफ्ते तक सर्द हवाएं सिहराएगी।पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय पर हुई बर्फबारी का असर रविवार से झारखंड में दिखने लगेगा। आसमान साफ होने के साथ ही पारा में चार डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं, इसके असर से करीब एक हफ्ते तक सर्द हवाएं सिहराएंगी। इधर, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को सुबह के समय रांची समेत 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची में रहेगा।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इससे रात में कुछ राहत मिली, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी भागों से आ रही बर्फीली हवा से राज्य में कनकनी बढ़ जाएगी। इधर, बीते 24 घंटों के दौरान कांके का पारा 6.4, मैकलुस्कीगंज का 6.5 और गुमला का 6.6 डिग्री रहा। रांची का न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री, अधिकतम 22.8 रहा।


Source: NDTV January 04, 2026 01:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */