आज का मौसमः यूपी-बिहार और दिल्ली समेत 9 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले बढ़ाएंगे मुसीबत - News Summed Up

आज का मौसमः यूपी-बिहार और दिल्ली समेत 9 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले बढ़ाएंगे मुसीबत


पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 7 और 8 अप्रैल को उत्तर भारत के साथ अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना है। यूपी-बिहार, राजस्थान और दिल्ली में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी मुसाबत बढ़ा सकती है।अप्रैल के महीने में उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक जैसे बरसात का ही मौसम आ गया है। महीने की शुरुआत से ही बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी-बिहार, राजधानी दिल्ली सहित देश के 9 राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर यूटर्न लेने वाला है। दरअसल एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आज यानी 7 अप्रैल से ही ऐक्टिव हो रहा है। इसी वजह से कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और साथ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश की भी आशंका है। इसके अलावा ओले किसानों की मुसाबित बढ़ा सकते हैं।राजधानी दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली का मौसम 6 अप्रैल को संतोषजनक था। तेज हवाओं का दौर जारी था लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि 7 और 8 अप्रैल को गलज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में बारिश के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकलें।यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट सोमवार को फौरी राहत महसूस कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात से नौ अप्रैल के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होकर 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।पहाड़ी इलाकों का भी बदलेगा मौसम जम्मू-कश्मीर में एक और बारिश और हिमपात वाले दौर की संभावना जाहिर की है। मंगलवार सुबह से बुधवार शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं। विभाग ने 07 और 08 अप्रैल को लेकर परामर्श जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।इसके साथ ही, तेज बारिश के कारण अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा भी जताया गया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।हरियाणा-पंजाब और मध्य प्रदेश का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, गुरुग्राम, करनाल, रेवाड़ी, मेवात, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं केसाथ बारिश हो सकती है। पंजाब की बात करें तो राजधानी चंडीगढ़. पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, पटियाला, रूपनगर, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।राजस्थान का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 9 अप्रैल तक का मौसम राजस्थान के लिए भी मुसीबत वाला है। जयपुर, भरतपुर और कई अन्य जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावटी क्षेत्र में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।


Source: NDTV April 07, 2026 01:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */