Hindi NewsLocalHaryanaGurugramGurugram Auto Overturned Twice | Driver Safe After Car Collisionगुरुग्राम में कार की टक्कर से दो बार पलटा ऑटो: बाल-बाल बचा युवक, राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकालागुरुग्राम 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुरुग्राम में कार की टक्कर से पलटा ऑटो।गुरुग्राम शहर में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो दो बार पलट गया, लेकिन ऑटो ड्राइवर बाल-बाल बच गया। यह घटना सुबह के समय हुई, जब सड़क पर यातायात बढ़ने लगा था। यह हादसा गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पास हुआ।यहां तेज रफ्तार से आ रही एक अर्टिगा टैक्सी ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बेकाबू होकर पहले एक बार पलटा और फिर दूसरी बार उलट गया। ऑटो में सवार ड्राइवर को चोटें आईं, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।गुरुग्राम में कार की टक्कर से पलटा ऑटो।राहगीरों ने अंदर फंसे ड्राइवर को निकालाराहगीरों ने तुरंत मदद की और अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ड्राइवर स्पीड से चल रहा था, अचानक से ऑटो ड्राइवर ने राइट टर्न लेने का प्रयास किया। सुबह के समय होने के कारण सड़क पर कुछ वाहन थे, लेकिन तेज रफ्तार से हादसा हो गया। प्राथमिक जांच में लापरवाही और ओवर स्पीडिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है।गुरुग्राम में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार।मामले की जांच में जुटी पुलिसट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सावधानी बरतें। विशेषकर सुबह के समय जब लोग जल्दबाजी में होते हैं, लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।गुरुग्राम में हादसे के बाद पलटे ऑटो को खड़ा करके साइड में लगाते राहगीर।.
Source: Dainik Bhaskar April 07, 2026 01:30 UTC