आखिर क्यों सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद को बनाया दिल्ली कांग्रेस चीफ ! यहां पढ़ें- पूरा खुलासानई दिल्ली, जेएनएन। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के नाम पर मुहर लगा दी है, हालांकि अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है एक-दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के साथ मनोज तिवारी की काट के लिए सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस का नया चीफ बनाने का एलान किया है। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों कीर्ति आजाद को बनाया गया दिल्ली कांग्रेस का नया कप्तान।1. पूर्वांचल का वोट बैंक रहा महत्वपूर्णकीर्ति आजाद को पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी की पसंद बताया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में 30 फीसद वोट पूर्वाचली मतदाताओं के हैं। 70 में से 30 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वाचल के मतदाता चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए भाजपा ने मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय के रूप प्रदेश की कमान पूर्वाचल के नेताओं को दे रखी है। ऐसे में सोनिया गांधी ने भी कीर्ति के रूप में पूर्वाचली कार्ड खेल दिया है।3. गुटबाजी पर लगेगी रोकबता दें कि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहने के दौरान दिल्ली कांग्रेस में एक या दो गुट ही थे, लेकिन उनके निधन के बाद कांग्रेस कई गुटों में बंटी नजर आ रही है। सोनिया गांधी दिल्ली के नए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा समेत 50 नेताओं से मुलाकात-चर्चा कर चुकी थीं। शायद उन्हें अंदाजा हो गया होगा कि गुटबाजी काफी तेज है और इनमें से किसी को भी बनाया तो दिल्ली कांग्रेस का और बुरा हाल होगा। ऐसे में किसी भी गुट का नहीं होने के चलते कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी है।4. दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: JP Yadavअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Source: Dainik Jagran October 12, 2019 05:03 UTC