मायावती (Mayawati) ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व के यदाकदा फटकार से अबतक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है और न आगे इसकी कोई गारंटी है. वैसे अब तो पुलिस व सरकारी कर्मचारी भी इस नई आफत के शिकार हैं.' आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि "किसी का भी बेटा हो, उसकी यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें भी पार्टी में रहने का हक नहीं है. (इनपुट-IANS)कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज: सूत्र
Source: NDTV July 03, 2019 11:25 UTC