आईपीएल / 11 साल तक नीलामी करने वाले मैडली की जगह ह्यूज होंगे ऑक्शनर - News Summed Up

आईपीएल / 11 साल तक नीलामी करने वाले मैडली की जगह ह्यूज होंगे ऑक्शनर


बीसीसीआई ने ईमेल कर मैडली को दी सर्विस खत्म होने की जानकारीमैडली ने कहा- ईमेल में बीसीसीआई ने कोई धन्यवाद नहीं कहाDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 03:17 PM ISTखेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के लिए इस बार ऑक्शनर रिचर्ड मैडली को बदल दिया गया। वे पिछले 11 साल से नीलामी में काम करते आ रहे थे। इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी जगह ह्यूज एडमिडेस को मौका दिया। ह्यूज एक फाइन आर्ट, क्लासिक कार और चैरिटी ऑक्शनर रहे हैं।रिचर्ड ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे बीसीसीआई के इस फैसले के बाद से काफी निराश और दुखी हैं। ये मेरा फैसला नहीं था। यह मेरे लिए किसी झटके से कम नहीं है, जबकि मैं पिछले 11 साल से ऑक्शनर था और मुझे हर बार सराहा गया है।बीसीसीआई ने मैडली को किया था मेलमैडली ने बताया, ''नवंबर के शुरुआत तक मुझे ये पता था कि इस बार भी मैं ही ऑक्शनर के तौर पर काम कर रहा हूं, लेकिन दो हफ्ते पहले ही बीसीसीआई की तरफ से एक लाइन का ई-मेल मिला, जिसमें लिखा था कि आपकी सर्विस खत्म कर दी गई है, हम अब आपकी जगह दूसरे ऑक्शनर की तलाश कर रहे हैं। इस ईमेल में बीसीसीआई ने कोई धन्यवाद नहीं कहा और न ही कोई वजह बताई। ये मेरे लिए एक झटका था''


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */