कैप्टन का ट्वीट / करतारपुर कन्वेंशन पाक एजेंसी आईएसआई की साजिश, शांति चाहते हैं तो इमरान खान इसे रोकें - News Summed Up

कैप्टन का ट्वीट / करतारपुर कन्वेंशन पाक एजेंसी आईएसआई की साजिश, शांति चाहते हैं तो इमरान खान इसे रोकें


सिख फॉर जस्टिस संगठन के नेता कह रहे हैं कि करतारपुर कॉरिडोर खुला तो 2019 की कंवेंशन यही होगीकॉरिडोर न खुलने की स्थिति में संगठन ने इसे ननकाना साहिब में करने का ऐलान किया हैDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 02:43 PM ISTगुरदासपुर. करतारपुर साहिब में सिख फॉर जस्टिस की तरफ से ऐलान की गई कन्वेंशन को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा है कि अगर वह भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं उन्हें इसे तुरंत रोकना होगा। कैप्टन ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।By seeking help of Pak Army @OfficialDGISPR to ‘liberate’ our Punjab, @sikhsforjustice have exposed their nexus with ISI. Their proposed Kartarpur Convention 2019 is an ISI game plan. PM @ImranKhanPTI must stop them if serious about peace with India. @SushmaSwaraj @MEAIndia — Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 18, 2018दरअसल, विभिन्न खालिस्तानी समर्थक संगठनों द्वारा अलग सिख राज्य के लिए संघर्ष की कमान संभाले हुए सिख फॉर जस्टिस नामक संगठन ने अगस्त-2018 में इंगलैंड में रेफ्रेंडम-2020 को लेकर एक रैली की थी। इस संगठन ने लाहौर में स्थायी कार्यालय खोलने का फैसला किया था। वहीं, बीते दिनों ऐलान कर दिया कि 2019 में पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र श्री करतारपुर साहिब में कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा।सिख फॉर जस्टिस संगठन के नेता यह कह रहे हैं कि अगर अगले वर्ष तक कॉरीडोर चालू हो जाता है तो यह कन्वेंशन करतारपुर साहिब में ही होगा। अन्यथा इस कन्वेंशन को ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में किया जाएगा। यह संगठन इस कन्वेंशन में लगभग 10,000 लोगों को आमंत्रित करने की योजना पर कार्य कर रहा है।


Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 09:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */