अस्पताल के बिस्तर पर कराहते हुए पेट के बल लेटे बच्चे और वहीं बगल में बैठी उसकी लाचार मां को बिलखते हुए देख कर डिविजनल कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब भावुक होकर रो पड़ीं। जिसे देखकर डॉक्टर बच्चे को केजीएमयू रेफर करने लगे, तभी एडीएम रोशन जैकब ने उन्हें रोकते हुए कहा कि- रेफर नहीं, बच्चे का अच्छे से उपचार कीजिए। साड़ी के पल्लू से आंसू पोछते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे का हर हाल में बेहतर इलाज होना चाहिए। उसके बाद उन्होंने बच्चे के सिर पर हाथ रखते हुए कहा कि तुमको ठीक करेंगे। इस घटना का किसी से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। एडीएम डॉ. रोशन जैकब का ये भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पेट के बल लेटे बच्चे को देख तड़प उठीं एडीएम रोशन जेकबबता दें कि मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का है। दरअसल लखीमपुर में बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया था, हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना पर कमिश्नर रोशन जैकब घायलों को देखने लखीमपुर गईं थी। वहीं से जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिवार वालों से बात कर ही रही थीं, इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया और कहने लगा कि उनके मरीज का सही तरीके से इलाज नहीं किया जा रहा है। कमिश्नर उसके साथ वार्ड तक पहुंची जहां उन्हें देखा कि एक 10 साल का बच्चा बेड पर औंधे मुंह कराहते हुए लेटा था। दरअसल दो दिन पहले सदर कोतवाली इलाके के बाजपेई गांव में एक मकान की दीवार ढह गई थी। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसी हादसे में कफील नाम का यह बच्चा भी जख्मी हुआ था, जो अस्पताल में भर्ती था। जिसकी हालत देख कर कमिश्नर भावुक हो गईं।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2022 06:12 UTC