अलग-अलग हादसों में 2 की मौत: मजदूरी के लिए जा रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, नापासर के पास पटरियों के पास मिला शव - News Summed Up

अलग-अलग हादसों में 2 की मौत: मजदूरी के लिए जा रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, नापासर के पास पटरियों के पास मिला शव


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerA Young Man Going For Wages Was Hit By An Auto, Died During Treatment In PBM, Dead Body Found Near The Tracks Near Napasarअलग-अलग हादसों में 2 की मौत: मजदूरी के लिए जा रहे युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, नापासर के पास पटरियों के पास मिला शवबीकानेर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतिकात्मक फोटो।दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो जनों की मौत हो गई। इनमें एक को भीनासर के पास ऑटो चालक ने गंभीर रूप से घायल किया था। बाद में पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दूसरी मौत श्रीडूंगरगढ़ में हुई, जहां एक वृद्ध का शव रेल पटरियों के पास मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पहला मामलामंगलवार सुबह भीनासर में रहने वाला कैलाश अपनी बाइक पर मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान माणक गेस्ट हाउस के पास एक ऑटो ने टक्कर मार दी। चालक ऑटो इतनी तेज गति से चला रहा था कि उसका नियंत्रण नहीं हो पाया। कैलाश के सिर पर इतनी गंभीर चोट लगी कि मौके पर ही काफी खून बह गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गंगाशहर थाने के एएसआई रामगोपाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे। अब शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है।दूसरा मामलावहीं नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेल पटरियों के पास मिला है। सुबह यहां से गुजर रही ट्रेन के कर्मचारी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। तब तक उसकी पहचान नहीं हुई थी। बाद में उसके फोटो सोशल मीडिया पर खुद पुलिस ने डाले। तब पता चला कि मृतक सींथल निवासी लीलाधर मेघवाल है। ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि सींथल निवासी मृतक लीलाधर मेघवाल रात सीथल गुसाईसर कच्चे मार्ग पर अपने खेत की ओर गया उसकी रात्रि को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 07:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */