Hindi NewsLocalMaharashtraArnab Goswami Mumbai Police | Kangana Ranaut, Smriti Irani, Prakash Javadekar On Republic TV Editor in Chief Arnab Goswami's Arrestअर्नब गोस्वामी पर नई FIR: मां-बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार, अब महिला पुलिस से मारपीट का केसअर्नब को सुबह करीब 6:30 बजे उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें पहले क्राइम ब्रांच ऑफिस, इसके बाद अलीबाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अर्नब पर 2018 में एक महिला और उसके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। उधर, अर्नब का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।अर्नब की गिरफ्तारी के 12 घंटे में ही उनके खिलाफ दूसरा केस दर्ज कर लिया गया है। एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में धारा 353 के तहत FIR दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अर्नब पर महिला पुलिसकर्मी से मारपीट करने का आरोप लगा है।अपडेट्सगिरफ्तारी के बाद अर्नब को रायगढ़ की जिला अदालत में पेश किया गया। अर्नब ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे मारपीट की। इसके बाद कोर्ट ने फिर से उनका मेडिकल करवाने का आदेश दिया। दूसरा मेडिकल होने के बाद अलीबाग थाना पुलिस अर्नब को फिर से रायगढ़ जिला अदालत में पेशी के लिए ले गई है।रिपब्लिक टीवी ने अर्नब की गिरफ्तारी के समय के फुटेज दिखाए। दावा किया गया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है।अर्नब ने चोट दिखाई, 7 पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए#WATCH: Republic TV Editor Arnab Goswami shows injury marks, says, "Policemen surrounded me, held me by the scruff of my neck, pushed me. I'm here without shoes...I've been assaulted." #Maharashtra(Video Source: Republic TV) pic.twitter.com/E4lk5xocbd — ANI (@ANI) November 4, 2020अर्नब पर आरोप क्या है? क्यों गुस्सा आता है, जब पप्पू सेना कहते हैं? सोनिया सेना कहते हैं तो गुस्सा आता है क्या?’देवेंद्र फडणवीस ने कहा- यह लोकतंत्र पर धब्बा हैआपातकाल 1977 में ख़त्म हुआ पर मानसिकता बनी रही।आपातकाल का समर्थन करनेवाली कांग्रेस- शिवसेना साथ आने के बाद उसी मानसिकता का दर्शन दे रहे है।सरकार विरोधी हर आवाज को कुचलने का प्रयास लोकतंत्र पर धब्बा है। भारत ने एक ही बात सीखी है, हर ज़ोर ज़ुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 4, 2020संजय राउत बोले- सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई हुई होगीशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘पुलिस को सबूत मिलें तो वह किसी पर भी कार्रवाई कर सकती है। जब से सरकार का गठन हुआ है तब से हमने बदले की भावना से किसी पर कार्रवाई नहीं की है। मुंबई पुलिस को कुछ सबूत मिला होगा इसीलिए यह कार्रवाई हुई है। हमें लगातार बदनाम करने का प्रयास किया गया है।’महाराष्ट्र सरकार ने कहा- कानून से ऊपर कोई नहींमहाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। महाराष्ट्र पुलिस कानून के हिसाब से ही कार्रवाई कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar November 04, 2020 03:11 UTC