अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: मोदी राज से देश में पनपा टैक्स आतंकवाद - News Summed Up

अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: मोदी राज से देश में पनपा टैक्स आतंकवाद


आम आमदी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद को छद्म राष्ट्रवाद का मायाजाल क़रार देते हुए कारोबारियों से लोकसभा चुनाव में आप को समर्थन देने की अपील की है. अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मोदी राज ने पांच साल में पूरे देश में टैक्स आतंकवाद (टैक्स टेररिज़म) की स्थिति पैदा की जिससे कारोबार जगत तबाह हो गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर व्यापारियों को नोटिस थमा रही है. कारोबारी जगत के लोग इस मायाजाल से परे देखें, तब सच्चाई समझ आएगी.” उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि “भाजपा का इतने साल साथ देकर देखा, अब केजरीवाल का साथ दें. अरविंद केजरीवाल आखिर सांस तक कारोबारियों का साथ देगा.”दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले को बताया AAP कार्यकर्ता, तो आप बोली- झूठ, उसकी बीवी ने उसे मोदी भक्त बतायादिल्ली के मुख्यमंत्री ने नोटबंदी और जीएसटी को असफल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सरकार चलाना नहीं आता.


Source: NDTV May 06, 2019 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */