अमेरिकी इंश्योरेंस एजेंसी सिग्ना का दावा यूएस में अकेलापन महामारी का रूप ले रहा हैतमाम संसाधनों के बावजूद अकेलापन महसूस करने वाले एक साल में 13% बढ़ेDainik Bhaskar Jan 26, 2020, 07:38 AM ISTवॉशिंगटन. अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है, इसके बावजूद वहां के 61%, यानी हर 10 में से 6 लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं। निराशाजनक बात यह है कि इसमें लगातार इजाफा हो रहा है और पिछले एक साल में ही ऐसे लोगों की संख्या 13% बढ़ गई है। दूसरी चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे लोगों में सबसे ज्यादा संख्या उन युवाओं की है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है और इनमें वे युवा भी शामिल हैं, जिन्हें नौकरी ज्वाइन किए हुए महज 6 महीने हुए हैं।यह खुलासा अमेरिकी इंश्योरेंस एजेंसी सिग्ना की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। सिग्ना ने 2018 से यह रिपोर्ट जारी करनी शुरू की है। यह दूसरी रिपोर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अकेलापन महामारी बनता जा रहा है।18-22 साल के युवा ज्यादा अकेलेआम तौर पर माना जाता है कि बुजुर्गों को अकेलापन ज्यादा सताता है, लेकिन सर्वे के नतीजे इसके बिल्कुल विपरीत और चिंताजनक हैं। इसके मुताबिक 18 से 22 साल के 50% युवाओं ने कहा कि वे अकेलापन महसूस करते हैं। इनमें भी उनकी संख्या ज्यादा है, जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हैं। वहीं 58% महिलाओं और 64% पुरुषों ने कहा कि वे तमाम सुविधाओं के बावजूद अकेलापन महसूस करते हैं।ये लक्षण हैं, तो आप अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 01:41 UTC