दरअसल, खबर आई थी कि एक आयुष्मान कार्ड धारक ने आरोप लगाया था कि उसका इलाज अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में नहीं हुआ. इसी को लेकर पीएम नरेंद मोदी और स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को घेरा है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी हैं. एक गरीब को सिर्फ इसलिये मरने दिया, क्योंकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था, पर अस्पताल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का था. उधर, नन्हे लाल के परिजनों का आरोप है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड होने के बाद भी संजय गांधी अस्पताल में उसका मुफ्त इलाज नहीं किया गया.
Source: NDTV May 05, 2019 20:03 UTC