चीन में घातक कोरोना वायरस के प्रसार के कारण कई शहरों में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गयी है. उन्होंने यह भी कहा कि चीन के बाहर इंसानों के बीच वायरस के फैलने का कोई प्रमाण नहीं मिला है . कोरोना वायरस: चीन से आने वाले यात्रियों की देश के सात हवाईअड्डों पर होगी थर्मल स्क्रीनिंगबता दें चीन में कोरोना वायरस की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस को लेकर जारी चिंता के बीच भारत समेत दुनियाभर के हवाईअड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. भारत में भी सात हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए व्यवस्था की गई है.
Source: NDTV January 23, 2020 20:15 UTC