अब राजस्थान के स्कूलों में भी बच्चों से हर रोज कराया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ - News Summed Up

अब राजस्थान के स्कूलों में भी बच्चों से हर रोज कराया जाएगा संविधान की प्रस्तावना का पाठ


खास बातें 26 जनवरी से लागू होगा नियम शिक्षा राज्य मंत्री ने की घोषणा बच्चों के मन में संविधान की भावना कायम करने का है उद्देश्यमहाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान के स्कूलों में भी प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों से भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़वाई जाएगी. राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 26 जनवरी से प्रदेश के विद्यालयों में प्रार्थना सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का भी वाचन कराया जाएगा. डोटासरा ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना को विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय प्रतिदिन वाचन करने को लागू करने का उद्देश्य यही है कि देश की नयी पीढ़ी, हमारे विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, सभी धर्मों के आदर की संविधान की भावना सदा कायम रहे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार अपनाते हुए विकास की महत्ती पहल की गई गई है. वहीं छत्तीसगढ़ के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अब हर सोमवार को प्रार्थना के बाद संविधान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.


Source: NDTV January 25, 2020 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */