अब भी जारी है गठबंधन की कवायद, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दिया यह आखिरी फॉर्मूला! - News Summed Up

अब भी जारी है गठबंधन की कवायद, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दिया यह आखिरी फॉर्मूला!


खास बातें गठबंधन के लिए कांग्रेस का आख़िरी फ़ॉर्मूला AAP-कांग्रेस में गठबंधन की कवायद जारी दिल्ली में 4 सीट 'आप', कांग्रेस-3 : सूत्रदिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (Congress-AAP Alliance) के बीच गठबंधन की कवायद अब भी चल रही है... सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस ने गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) को आख़िरी फ़ॉर्मूला दिया है...सूत्रों के मुताबिक नए फ़ॉर्मूले के मुताबिक़ कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में 3 सीटें मांगी हैं. यह भी पढ़ें: कांग्रेस से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी से की थी मुलाकात, पर उन्होंने मना कर दिया: अरविंद केजरीवालउधर, 'आप' सांसद संजय सिंह ने NDTV से कहा कि गठबंधन पर कांग्रेस ने अभी तक कोई आधिकारिक चर्चा शुरू नहीं की. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. कांग्रेस के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने हाल ही में कहा था कि दिल्ली के दीर्घकालिक परिणामों पर ध्यान देते हुए गठबंधन की संभावना कम है. सूत्र ने कहा, ‘बड़ा सवाल यह है कि गठबंधन के बाद आप 2020 चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला कैसे करेगी.


Source: NDTV April 01, 2019 12:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */