अब बैरिकेड्स के पीछे लगाई जाएंगी हटाई गई कीलें - News Summed Up

अब बैरिकेड्स के पीछे लगाई जाएंगी हटाई गई कीलें


जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : गाजीपुर बार्डर पर लोहे की बड़ी-बड़ी कीलें लगवाने के बाद दिल्ली पुलिस की चौतरफा किरकिरी हुई। ऐसा करने पर पुलिस लोगों के निशाने पर आ गई थी, इंटरनेट मीडिया पर भी इन कीलों को लेकर जमकर विरोध हो रहा था। फेसबुक और ट्विटर पर इन कीलों की फोटो तरह-तरह से पेश की जा रही थी, प्रदर्शनकारियों तक ने इन कीलों की धार को कुंद कर दिया था। काफी फजीहत होने पर पुलिस ने आनन-फानन में बृहस्पतिवार को कीलें हटवा दी। इस दौरान एक भी पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं रहा। कीलें हटने पर पुलिस भी गोलमोल जवाब देती रही।गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड की आड़ में हुए उपद्रव के बाद बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने सड़क पर कीलें लगवाई थीं। ताकि प्रदर्शनकारी अपने ट्रैक्टरों से फिर से दिल्ली में उपद्रव न मचा सकें। बार्डर पर कीलें लगने के बाद लोगों ने पुलिस को घेरना शुरू कर दिया था। कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा था पुलिस ने राहों में बिछाए कांटे, कुछ ने यह भी कहा था पुलिस ने भले ही प्रदर्शनकारियों के लिए यह कीलें लगवाई हैं, लेकिन सड़क तो आम लोगों के लिए भी है। कीलों पर गिरने से किसी की जान भी जा सकती है। कीलों के आसपास किसी तरह की घेराबंदी भी नहीं की गई थी, लोग बड़े आराम से कीलों के पास जाकर फोटो व वीडियो ले रहे थे। पुलिस ने वेल्डिग की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी को बुलाकर इन कीलों को सड़क से हटवा दिया। दिनभर इंटरनेट मीडिया पर कीलें लगने व हटने का मुद्दा छाया रहा। जिस वक्त इन कीलों को हटाया जा रहा था, तब दस विपक्षी पार्टियों के 15 सांसद बार्डर पर पहुंचे हुए थे। बुधवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने कुछ कीलों की धार को कुंद कर दिया था, कुछ तोड़ भी दी थी। प्रदर्शनकारियों ने चेताया भी था कि वह बाकी की किलों को भी तोड़ देंगे। कीलें हटने के दौरान वहां प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा लग गया। इस मामले में पूर्वी जिला पुलिस का कहना है कि पुलिस ने बैरिकेड्स के आगे सड़क पर कीलें लगवाई थीं, वहां पर लोगों का आना जाना लगा हुआ था। इससे कोई जख्मी हो सकता था, इसलिए पुलिस ने उस स्थान से कीलों को हटवा दिया। यह कीलें बैरिकेड्स के पीछे लगवाई जाएंगी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 04, 2021 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */